![WEDDING](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/tour-n-travel.jpg?resize=640%2C79)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने अस्तीफा दे दिया है। पता चला है कि गुरमीत सिंह खुड्डियां मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल होंगे। इसके इलावा करतारपुर से बलकार सिंह और लुधियाना से किसी विधायक को मंत्री के तौर पर शामिल किया जा सकता है। पता चला है कि कल 11 बजे मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे खुड्डियां तथा बलकार सिंह शपथ ग्रहण करेंगे। खुड्डियां चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं तथा कल गवर्नर से पंजाब सरकार के द्वारा शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा गया था।
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)
इस समय 15 मंत्री है मौजूद
बुधवार को होने वाला चौथा कैबिनेट विस्तार होगा। इस समय कैबिनेट में मुख्यमंत्री को मिलाकर 15 मंत्री हैं जबकि कैबिनेट में 18 मंत्रियों को लिया जा सकता है। यानी अगर बुधवार को दो मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दे दी जाती है तो भी एक कैबिनेट में एक सीट बची रहेगी।
![catering](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/10/e4u.jpg?resize=640%2C747)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/09/1d394264-6e63-41fb-a2a6-b0646accc32b.jpg?resize=640%2C721)