सीबीआई सूत्रों के अनुसार, एफसीआई अधिकारियों, निजी चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के परिसरों पर रेड की गई है। पूरा मामला एफसीआई को भारी रिश्वत के भुगतान के संबंध में है।
![WEDDING](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/tour-n-travel.jpg?resize=640%2C79)
![WEDDING](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/tour-n-travel.jpg?resize=640%2C79)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
सीबीआई ने मंगलवार को पंजाब में राजपुरा, पटियाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, सुनाम, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना और संगरूर सहित 30 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, एफसीआई अधिकारियों, निजी चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के परिसरों पर रेड की गई है। पूरा मामला एफसीआई को भारी रिश्वत के भुगतान के संबंध में है।
सीबीआई की टीमों ने ऑपरेशन कनक 2 के तहत सरहिंद, फतेहपुर साहिब और मोंगा सहित पंजाब के कई जिलों में अनाज व्यापारियों, चावल मिल मालिकों और एफसीआई के सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिसरों पर छापे मारे।
आरोप है कि इस समूह ने निजी मिल मालिकों द्वारा आपूर्ति किए गए कम गुणवत्ता वाले अनाज और अन्य फायदों पर पर्दा डालते हुए प्रति फसल सीजन एफसीआई गोदामों में उतारे गए प्रति ट्रक पर 1000-4000 रुपये रिश्वत ली। बाद में रिश्वत की राशि को निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर के अधिकारियों के बीच वितरित किया गया। प्राथमिकी में पंजाब में एफसीआई के कई डिपो में इस तरह की रिश्वत वसूली का विवरण दिया गया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक के अधिकारी कथित रूप से निजी मिल मालिकों से रिश्वत लेने वाले समूह में शामिल थे।
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)
![catering](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/10/e4u.jpg?resize=640%2C747)
![](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/02/phuket.jpg?resize=640%2C951)
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/02/bali.jpg?resize=640%2C946)
![](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/GOA.jpg?resize=640%2C946)