BIG BREAKING : पठानकोट में दंपती की हत्या

जिले में आपराधिक घटनाएं दिन व दिन बढ़ती जा रही है। बीती रात जिले के गांव मनवाल में अज्ञात लोगों द्वारा कत्ल की घटना को अंजाम दिया गया। गांव मनवाल के बुजुर्ग दंपति रात के समय अपने घर पर सोया हुआ था कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा घर में दाखिल हो इस दोहरे कत्ल को अंजाम दिया। बताते चले की जिस समय दोहरा कत्ल कांड हुआ उस समय बुजुर्ग दंपति घर में अकेले थे। घटना को किस ने अंजाम दिया क्यों दिया फिलहाल इस की पुष्टि नही हो सकी है।

मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजकुमार और उनकी 57 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों ने महिला के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे डाले हुए थे ताकि चीखों की आवाज बाहर तक ना जा पाए।

पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतकों द्वारा पहने गए सभी गहने और घर पर पड़ी नकदी गायब है। वहीं, एक स्कूटी भी गायब बताई जा रही है। दंपती घर में अकेले रहते थे। इनके दोनों बेटे इंग्लैंड में रहते हैं, जबकि बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है।

देर रात मिली जानकारी के बाद एसएसपी हर कमलप्रीत सिंह खख भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह मौका मुआयना करने पहुंचे डीएसपी धारकला रजिंदर मन्हास ने बताया कि इस मामले में अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है जांच के बाद पूरा मामला उजागर किया जाएगा

eventz4u
catering
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: