मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिससे उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, जो पोस्ट एपी ढिल्लों ने शेयर की है उसमें वह घायल अवस्था में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें इस हालत में देखकर तमाम फैंस परेशान हो रहे हैं और अपने फेवरेट सिंगर की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। इसी के साथ वह जानना चाह रहे हैं कि वह इतने जख्मी कैसे हुए। उन्हें इतनी चोटें कैसे आईं। हालांकि, एपी ढिल्लन ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर
एपी ढिल्लन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है. इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर जख्मी हालत में नजर आ रहे हैं. हालांकि, सिंगर को इतनी गंभीर चोट कैसे आईं, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि इंटरनेशनल टूर के दौरान उन्हें गंभीर चोट आई है. इसकी वजह से लॉस एंजिल्स में उनका कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया है.
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)
![catering](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/10/e4u.jpg?resize=640%2C747)
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/10/thailand.jpg?resize=640%2C899)