![WEDDING](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/tour-n-travel.jpg?resize=640%2C79)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
पंजाब की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड़ में है। विजिलेंस ब्यूरो ने राज्यभर की तहसीलों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी है। जिसमें विजिलेंस ने 48 लोगों के नामों का खुलासा किया है जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। इनमें तहसीलदार-नायब तहसीलदार और उनके एजेंट अर्जी नवीस शामिल हैं।
विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि खुलेआम एजेंटों के माध्यम से तहसीलों में रिश्वखोरी का धंधा चल रहा है। भ्रष्टाचार का यह धंधा कोड वर्ड के जरिए चल रहा है। वसीका-नवीस और अर्जी नवीस रजिस्ट्री पर कोड वर्ड डाल देते हैं और उसी के अनुसार, तहसील में दिनभर हुई कलेक्शन का हिस्सा शाम को तहसीलदार के पास पहुंच जाता है।
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)
विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने मुख्य सचिव को सौंपी सूची
इसके अलावा व्यावसायिक संपत्ति को आवासीय और शहरी संपत्ति को ग्रामीण बताकर सरकार को नुकसान पहुंचाया गया। कई मामलों में एजेंटों, प्राॅपर्टी डीलरों और कॉलोनाइजरों की अनधिकृत कॉलोनियों में बिना रजिस्ट्रेशन के एनओसी का भुगतान किया जा रहा है। जिन आम लोगों की रजिस्ट्रियों में एनओसी की जरूरत नहीं है, उन्हें एनओसी नहीं होने का बहाना बनाकर घूस ली जाती है। विरासत तबदीली के मामलों में व्यक्ति की विरासत/हस्तांतरण को मंजूरी देने के लिए पटवारी के साथ मिलकर तहसीलदारों के रिश्वत लेने के मामले भी सामने आए हैं।
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/09/1d394264-6e63-41fb-a2a6-b0646accc32b.jpg?resize=640%2C721)
इस तरह से बनाई गई है लिस्ट
इनमें पटियाला में 3 अधिकारी, 3 रिश्वत लेने वाले, जिला बरनाला में एक अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, संगरूर जिले में दो अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, मोगा जिले में एक अधिकारी व एक रिश्वत लेने वाला अपराधी, एक अधिकारी व रिश्वत लेने वाला है। जिला फिरोजपुर में एक निजी व्यक्ति, जिला फाजिल्का में एक अधिकारी और एक रिश्वत लेने वाला, जिला एसएएस नगर में चार अधिकारी और 18 रिश्वत लेने वाले। इसी प्रकार रूपनगर जिले में चार अधिकारी व आठ रिश्वत लेने वाले, जिला फतेहगढ़ साहिब में एक अधिकारी व तीन रिश्वत लेने वाले, जालंधर जिले में चार अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले व जनता से सीधे रिश्वत लेने वाले शामिल हैं।
जल्द कार्रवाई कर सकती है
अब सरकार इन अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई कर सकती है। जिला होशियारपुर में पांच अधिकारी व छह रिश्वत लेने वाले, जिला कपूरथला में तीन अधिकारी व सात रिश्वत लेने वाले, जिला शहीद भगत सिंह नगर में दो अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, जिला अमृतसर में एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप में खुफिया जानकारी मिली है। जिला तरनतारन में एक अधिकारी व उक्त अधिकारियों द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार की खुफिया सूचना है। जिला गुरदासपुर में तीन स्थानों पर दो अधिकारी तैनात और उक्त अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार फैलाने की खुफिया सूचना उपलब्ध है। जिला बठिंडा के पांच अधिकारी, जिला मुक्तसर साहिब का एक अधिकारी, जिला लुधियाना के छह अधिकारी और 15 रिश्वत लेने वाले शामिल हैं।
![catering](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/10/e4u.jpg?resize=640%2C747)
![](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/05/04da9932-5460-4871-8e4f-368d58cabd10.jpg?resize=640%2C945)