पंजाब में 31 मार्च आधी रात से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। रात 12 बजे के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) बढ़े टोल टैक्स लागू कर देगा। टोल टैक्स में करीब 10% की बढ़ोतरी की गई है। जिसके तहत कार के लिए टोल 5 से 10 रुपए बढ़ा दिया गया है।
![WEDDING](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/tour-n-travel.jpg?resize=640%2C79)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
पंजाब में फिलहाल NHAI एक लाइन कैश टोल देने के लिए रखेगा। हालांकि बाद में इसे भी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद अगर कोई बिना फास्टैग के टोल से निकला तो उन्हें जुर्माने के तौर पर डबल टोल देना पड़ेगा। बता दें किसान आंदोलन दौरान टोल बंद भी रहे थे इसके बाद पंजाब में टोल प्लाजा के दाम भी बढ़ गए थे
जहां कार और जीप के पहले आपको 115 रुपए अदा करने पड़ते थे, वहीं अब इसके 120 रुपए देने होंगे। लाइट कमर्शियल व्हीकल के पहले 185 रुपए की जगह 195 रुपए अदा करने पड़ेंगे। इसके अलावा बस और ट्रक के लिए जो फीस पहले 385 रुपए वसूली जाती थी, उसके अब 405 रुपए लिए जाएंगे। कमर्शियल व्हीकल के लिए अब 420 रुपए की जगह 440 रुपए देने पड़ेंगे। इसके अलावा हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी के अब 605 रुपए की जगह 635 रुपए देने होंगे। बड़े वाहनों के लिए अब 735 रुपए की जगह 770 रुपए देने होंगे।
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/03/7f5cd2a1-ff3b-435d-b60f-8b79c7de2a2d.jpg?resize=500%2C738)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/03/unnamed.jpg?resize=640%2C946)
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)
![catering](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/10/e4u.jpg?resize=640%2C747)