हाइलाइट्स
- पंजाब में पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर हो जाएगा महंगा
- कैबिनेट ने भगंवत मान सरकार के सेस लगाने के फैसले को दी हरी झंडी
- सत्ता में आने के बाद से आप सरकार ने जनता पर लगाया पहला टैक्स
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
![WEDDING](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/tour-n-travel.jpg?resize=640%2C79)
पंजाब कैबिनेट मीटिंग में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य पर पहला टैक्स लगा दिया है। यह टैक्स पेट्रोल-डीजल पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे का सैस लगाया है। सत्ता में आने के बाद से AAP सरकार द्वारा जनता पर लगाया गया यह पहला टैक्स है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में जनता को लेकर सबसे अहम फैसला पेट्रोल-डीजल को लेकर किया गया है। पूरे एक साल से पेट्रोल डीजल के दामों में स्थिरता के बाद अब पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर का सैस लगा दिया है।
पंजाब के लिए एक दिन में दूसरा झटका
पंजाब के लोगों के लिए यह दूसरा झटका है। सुबह ही अमूल और फिर वेरका ने फुल क्रीम मिल्क के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं। दोपहर होते होते दूसरा झटका पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा कर दे दिया है।
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)
![catering](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/10/e4u.jpg?resize=640%2C747)
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/02/bali.jpg?resize=640%2C946)
![](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/GOA.jpg?resize=640%2C946)
![](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/07/422986e8-029d-4273-8de1-189f40428a81.jpg?resize=300%2C412)