![WEDDING](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/tour-n-travel.jpg?resize=640%2C79)
Bharat Jodo Yatra में राहुल गांधी के साथ चल रहे जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया. यात्रा के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बेहद दुखद खबर आ रही है. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया है. वह काफी समय से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा के दौरान चलते समय ही उनकी धड़कनें तेज हो गई थीं. इसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भी यात्रा रोक दी और अस्पताल पहुंच गए.
ये घटना कब की है
शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि 76 साल के संतोख राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने दैनिक भास्कर को बताया कि सुबह 8.45 बजे उन्हें बैचेनी हुई। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया।
अभी यात्रा कहां है
राहुल गांधी फिल्लौर के भटि्टयां तक यात्रा को ले गए। इसके बाद जैसे ही खबर मिली, यात्रा को रोक दिया गया। राहुल गांधी कुछ देर बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ रवाना हो गए हैं। बताया गया कि वे अस्पताल के लिए निकले हैं।
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=376%2C283)
जालंधर से थे सांसद
पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह अचानक बीमार पड़ गए थे. आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया था. जहां उनका निधन हो गया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट कर संतोख सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है.
संतोख सिंह का राजनीतिक जीवन
संतोख सिंह दूसरी बार सांसद बने थे.2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने भारतीय आम चुनाव जीता था. इससे पहले वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में मंत्री थे. 1978 में पंजाब युवा कांग्रेस से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. उनका जन्म 18 जून 1946 को जालंधर, पंजाब हुआ था. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं.
![catering](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/10/e4u.jpg?resize=640%2C747)
![](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2023/01/dubai.jpg?resize=640%2C946)
![catering](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/10/e4u.jpg?resize=640%2C747)