
बढ़ती ठंड व कोहरे के कारण बच्चों के लिए सुबह स्कूल के लिए निकलना मुश्किल हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 21-12-2022 से 21-01-2023 तक प्राइमरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे।

पंजाब की मान सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खोले जाने के समय में बदलाव किया है। अब सभी सरकारी, प्राइवेट एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे खोले जा सकेंगे। मान सरकार ने मंगलवार को यह आदेश जारी किए हैं। यह आदेश कल, 21 दिसंबर 2022 से 21 जनवरी 2023 तक प्रभावी रहेंगे। यह सूचना CM भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है
पंजाब में इन दिनों घनी धुंध पड़ रही है। इस कारण विभिन्न जिलों में जानलेवा हादसों की संख्या भी बढ़ रही है। स्कूली छात्रों और टीचरों की सुरक्षा के मद्देनजर मान सरकार ने स्कूल खोले जाने के समय में बदलाव का फैसला किया है। हालांकि स्कूल से छुट्टी पहले से निर्धारित समय पर ही होगी। स्पष्ट है कि पंजाब में पड़ रही घनी धुंध के कारण छात्रों के स्कूल में स्टडी का समय कम हुआ है।



