पंजाब के गृह विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मास्क पहनने की अपील की. सभी शैक्षाणिक संस्थाओं, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस, भीड़भाड़ वाली जगहों, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित हो
पंजाब सरकार ने कोरोना को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहना जाए। सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण हैं, वे अपना टेस्ट कराएं। कोरोना टेस्टिंग अस्पताल, लैब और कलेक्शन सेंटर पंजाब सरकार के कोवा पोर्टल पर कोरोना टेस्ट के पॉजिटिव और नेगेटिव नतीजे अपलोड करेंगे। कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और एहतियाती खुराक लेने वालों को इसे जल्द से जल्द लेना चाहिए।
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/07/6e54baec-c6fc-4c0d-abdc-3a3df9f605b6.jpg?resize=640%2C500)
इसके साथ ही कहा गया है कि सोशल डिस्टैंन्सिंग की पालना की जाए। एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि सभी नागरिक जल्द से जल्द वैक्सीन की दूसरी डोज या फिर बूस्टर डोज लगवाए। बीमारी के लक्षण महसूस होने पर टेस्ट करवाने और कोरोना संबंधी नियमो की पालना करने की अपील की गई है। सरकार द्वारा सार्वजनिक तौर पर थूकने पर भी रोक लगा दी गई है।
![](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/07/422986e8-029d-4273-8de1-189f40428a81.jpg?resize=300%2C412)
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)