अमरनाथ की गुफा के आसपास भारी बारिश के कारण बाढ़ आई है. अब तक सैकड़ों तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है.
अमरनाथ में एक बार फिर से श्रद्धालुओं पर प्रकृति का कहर बरप रहा है। अमरनाथ यात्रा से जुड़ी खबर आई है कि, अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र बाबा बर्फानी की गुफा के पास तेज बारिश के बाद एक फिर से यहां बाढ़ आ गई है। आज मंगलवार को तेज बारिश के कारण गुफा के आसपास मौजूद जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया। जिसके बाद यहां बाढ़ आ गई।
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/07/6e54baec-c6fc-4c0d-abdc-3a3df9f605b6.jpg?resize=640%2C500)
बता दें कि, अमरनाथ गुफा के आसपास पहाड़ों में बारिश के कारण आज दोपहर करीब 3 बजे जलाशयों और आसपास के झरनों में बाढ़ आ गई। जिसके बाद तत्काल अलर्ट जारी किया गया। अब तक 4,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि, इलाके में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है।
सेना द्वारा राहत बचाव अभियान के तहत घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षाबलों के हेलीकाप्टर से पीड़ितों को घटनाक्षेत्र से अस्पताल तक पहुंचाया गया।
![](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/07/3bcba2d2-325e-4866-87af-909d4742a54a.jpg?resize=640%2C927)
![victoria](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2022/07/59993656-7647-4ce0-8baa-13dde340f81f.jpg?resize=640%2C384)