पंजाब की सियासत में अब नया धमाका हुआ है दरअसल अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक मजीठिया पर मोहाली में ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (BOI) के पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मजीठिया के खिलाफ हरप्रीत सिद्धू की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है, उन पर धारा 25, 27A, 29 NDPS के तहते मामला दर्ज किया गया है।
ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (Bureau of Investigation) ने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया है। मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच पूरी होने के बाद एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने अकाली नेता के खिलाफ एक नया केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारियों में जुट गई है। बताया जा रहा है, कि बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकारी अधिकारियों ने इस मामले से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मना कर दिया है। केवल यह बताया जा रहा है कि बनूड़ में ड्रग्स के एक मामले में एफआईआर नंबर दो दर्ज की गई है।
डीजीपी बदलने से जोड़ा जा रहा जानकार बताते हैं, कि सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के डीजीपी (DGP) बनने के बाद से ही यह माना जा रहा था, कि ड्रग्स केस में अकाली नेताओं पर शिकंजा कसना तय है। इतना ही नहीं, यहां तक कि खुद अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी यह आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था, कि डीजीपी को बदला ही इसीलिए गया है, ताकि उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा सके। करने को लेकर है।
![tactic](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/03/be5bad32-0e21-4fba-b0c5-c567d9dab88b.jpg?resize=640%2C373)
![tactic](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/03/bottom.png?resize=640%2C87)
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)