कोविड के आंकड़े एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। रविवार को जिले में कोविड के दस और पाजिटिव केस मिले हैं। हालांकि राहत भरी खबर है कि रविवार को तीन लोगों को पूरी तरह स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। इसके साथ ही अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 51 हो गया है। वहीं, रविवार को छुट्टी होने के कारण डेंगू की सैंपलिग नहीं की गई। कोविड के आंकड़े बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विभाग की ओर से लोगों से वैक्सीनेशन करवाने अथवा कोविड नियमों का पालन करने की अपील करने के साथ ही शादी-समारोहों एवं भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)
![tactic](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/03/be5bad32-0e21-4fba-b0c5-c567d9dab88b.jpg?resize=640%2C373)
![tactic](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/03/bottom.png?resize=640%2C87)