आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान व सांसद भगवंत मान ने कहा कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का वादा कांग्रेस ने किया था लेकिन आज भी बड़ी संख्या में पंजाब के मुलाजिम धरने व प्रदर्शन कर रहे हैं कि उन्हें पक्का किया जाए, लेकिन उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उन कर्मचारियों को धमकियां दे रहे हैं। क्या यह मंत्रियों की भाषा है। यह अहंकार कांग्रेस की सरकार को ले डूबेगा।
सिर्फ चेहरे बदले है, सरकार वैसे ही चल रही है: सांसद भगवंत मान
आप प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में केवल चेहरे बदले हैं। सरकार पहले की तरह ही चल रही है। लोग बुरी तरह से दुखी है। किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार चुनाव को ध्यान में रखकर घोषणाएं कर रही है।
उन्होंने कहा समय बहुत बडी चीज है। यह राजाओं से भी भीख मंगवा देता है। पंजाब सरकार के नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सीख लेनी चाहिए। किस तरह उन्हें पटियाला नगर निगम दफ्तर पहुचंना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्रियों का तानाशाही रवैया लोगों ने देख लिया है।
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/WEB-SITE-destination-wedding.jpg?resize=300%2C600)