अमेरिका के अलास्का में पेरीवल से 91 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण में तगड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.2 रही है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे ने रात 11:15 बजे सतह के 29 मील नीचे भूकंप महसूस किया। इसका असर केंद्र से कहीं दूर तक हुआ है। USGS के मुताबिक बाद में कम से कम दो और झटके आए हैं जिनकी तीव्रता 6.2 और 5.6 बताई गई है। पिछले सात दिन में इस इलाके के 100 मील के अंदर 3 की तीव्रता से ज्यादा का भूकंप नहीं आया है।
इन झटकों के बाद दक्षिण अलास्का, अलास्का के पेनिनसुला और Aleutian टापू पर सुनामी की चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के जमीन ें ज्यादा नीचे नहीं होने की वजह से इसके कारण शायद उतना नुकसान न हो, जितना इसके कारण उठने वाली सुनामी की लहरें से। वहीं देश के पश्चिमी तट पर होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
NWS Pacific Tsunami Warning Center ने प्रशांत महासागर के तट पर सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा गुआम और हवाई में भी सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों से तट से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।
![eventz4u](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Image-2021-02-23-at-11.10.38-AM.jpeg?resize=640%2C483)