मोदी सरकार की दूसरी पारी में पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस धीरे धीरे खत्म हो रहा है. शाम छह बजे शपथग्रहण समारोह होना है। जो नए मंत्री बनने वाले हैं वो शपथ से पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी होना है. उन्हें भी प्रधानमंत्री ने चर्चा के लिए बुलाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज शाम को होगा। इस विस्तार में शामिल किए गए नेताओं को पीएम आवास पर बुलाया गया था। इन नेताओं के साथ पीएम आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नेड्डा भी मौजूद थे।
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर भी गाज गिर गई, इस बीच मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को कैबिनेट से हटा दिया गया है। उन्हें लंबे समय से बीमार होने के चलते हटाया गया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। इसके अलावा श्रम मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा लिया गया है। यही नहीं सदानंद गौड़ा का भी पत्ता कट गया है और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे से भी इस्तीफा ले लिया गया है।
मोदी मंत्रिमंडल के संभावित नाम-
1. ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश (बीजेपी)
2. सर्वानंद सोनेवाल, असम (बीजेपी)
4. पशुपति नाथ पारस, बिहार (LJP)
5. नारायण राणे (BJP)
6. भूपेंद्र यादव
7. अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
8. कपिल पाटिल
9. मीनाक्षी लेखी (BJP)
10. राहुल कसावा
11. अश्विनी वैष्णव
12. शांतनु ठाकुर
13. विनोद सोनकर
14. पंकज चौधरी
15. आर सी पी सिंह (JDU)
16. दिलेश्वर कामत (JDU)
17. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
18. रामनाथ ठाकुर (JDU)
19. राजकुमार रंजन
20. बी एल वर्मा
21. अजय मिश्रा
22. हिना गावित
23. शोभा करंदलाजे
24. अजय भट्ट