हाईकमान चंडीगढ़ के दिशा निर्देश के तहत आज प्रदेश अध्यक्ष राजा जुल्का की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रुप में ह्यूमन राइट्स पंजाब के लीगल एडवाइजर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के राजीव देव शर्मा पहुंचे।
जिनका सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष राजा जुल्का ने बैठक को संबोधित करते हुए 2 वर्ष का ब्यौरा दिया गया। इस दौरान महासचिव अश्विनी महाजन ने कहा कि जितनी भी जनता की शिकायतें उनके पास आती हैं, उन्हें संबंधित डिपार्टमेंट के सहयोग से सभी का आज तक समाधान कर दिया गया है।
इस पर चंडीगढ़ हाई कमान ने इस कार्य की प्रशंसा की। आज की बैठक में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसमें यूथ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। राजा जुल्का ने कहा कि आने वाले समय में देश की तरक्की और उन्नति के लिए कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा और नशे एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर वूमन सैल अध्यक्ष राजेश रानी, भावना, रश्मि, ममता, ममता जुल्का ने बढ़ती महंगाई पर भी चर्चा की और केन्द्र सरकार के आगे गुहार लगाई कि कोविड-19 के चलते बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, ऊपर से रसोई गैस के सिलेंडर का दाम को बढ़ा देने से आने वाले समय में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा इसलिए इस महंगाई को रोकने हेतु उचित कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर मोहम्मद सलीम, मनीष सिंगला, दीनानाथ, रोहित महाजन, सुमेश राज, राजेश रानी, शुभम, गौरव, पिंकू, आशु, राघव, शिवम, अभी आदि उपस्थित थे।