खन्ना पुलिस ने एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप में एक अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह रत्नहेड़ी रेलवे फाटक के पास किराये के मकान में रहती है। मकान मालिक बलजीत सिंह परिवार से झगड़े के कारण इसी मकान में रहते हैं। उनके घर अक्सर उनके दोस्त शराब पीने आते रहते हैं। कुछ दिन पहले बलजीत का एक अध्यापक दोस्त मास्टर शिगारा सिंह निवासी गाव भुट्टा निवासी फतेहगढ़ साहिब आया था। शराब के नशे में शिंगारा सिंह ने महिला से पानी मांगा तो महिला ने उसे लाबी में ही रुकने को कहा। शिंगारा सिंह उसके पीछे-पीछे रसोई तक चला गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर उसके पति आ गए और शिंगारा सिंह को फटकार लगाई। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है।