आशापूर्णी समाज सुधार सभा की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में 140वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा की ओर से 80 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष विनोद कुमार मल्होत्रा ने कहा कि सभा द्वारा हर महीने के दूसरे मंगलवार जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। इसके अलावा समाज की भलाई के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान विनोद कुमार मल्होत्रा,महासचिव कृष्ण गोपाल भंडारी,विजय कुमार फत्ता, पप्पू, राकेश शर्मा,आशीष मल्होत्रा, रोहित, मंगू आदि उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG-20201003-WA0025-3.jpg?resize=640%2C746)