सत्य किरण संस्था की ओर से अध्यक्ष किरण कपूर की अध्यक्षता में एक जरूरतमंद परिवार के कच्चे मकान पर पक्की छत डलवाने हेतु सहयोग राशि भेंट की गई। इस दौरान अध्यक्ष किरण कपूर ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर प्रोजेक्ट आयोजित करके जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा हर महीने जरूरतमंदों को राशन देना, कन्याओं की शादी में सहयोग करना, मरीजों की सहायता करना, विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करवाना आदि के अलावा अन्य कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे महान कार्य हैं इसलिए हर किसी को जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता हेतु आगे कदम जरूर बढाने चाहिए तथा संस्था भी इन नेक कार्यों हेतु हमेशा तत्पर रहेगी। इस अवसर पर कांता खोसला, रंजना महाजन, कामिनी पठानिया आदि उपस्थित थे।
