पठानकोट 17 सितंबर :- स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पठानकोट में आज 71 करोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 71 लोग करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने के चलते पठानकोट में मृतकों की संख्या 45 हो चुकी है। आज करोना वायरस के लक्षण ना पाए जाने के कारण 138 लोगों को उनके घरों को भेज दिया गया है।
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/destination-wedding-creative-119.jpg?resize=640%2C51)
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/03ca8655-e5fc-43f9-afe8-1fee129097e1-1.jpg?resize=640%2C79)