पठानकोट 16 सितंबर – स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पठानकोट में आज 39 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन अन्य व्यक्तियों की मौत हो जाने के चलते पठानकोट में मृतकों की संख्या 42 हो चुकी है। आज कोरोना वायरस के लक्षण ना पाए जाने के कारण 35 लोगों को उनके घरों को भेज दिया गया है।
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/08/0f7107fd-3cec-4e2d-9cb9-b92cb6ca5b7a-1.jpg?resize=446%2C614)