पठानकोट 15 सितंबर :- स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पठानकोट में आज 189 करोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट तथा अमृतसर से आई सैंपल की रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार 189 लोग करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के चलते पठानकोट में मृतकों की संख्या 39 हो चुकी है। आज करोना वायरस के लक्षण ना पाए जाने के कारण 73 लोगों को उनके घरों को भेज दिया गया है।
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/1cb480cd-7f67-4cdd-a179-80659fae11c3.jpg?resize=349%2C480)