पठानकोट, 10 सितम्बर- कोरोना वायरस का कहर जारी है। पठानकोट से कोरोना के 179 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गई।। इसकी पुष्टि SMO डॉक्टर भूपिंदर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आज 43 लोगों को करोना रिकवर होने के चलते डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आज एक व्यक्ति की मृत्यु होने के चलते पठानकोट में कुल मृतकों की संख्या 31 हो चुकी है। 127 के बाद कोरोना के 52 नए मामले सामने आए, आज कुल 179 प़जिटिव केसों की पुष्टि हुई है।
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/03ca8655-e5fc-43f9-afe8-1fee129097e1-1.jpg?resize=640%2C79)
एसएमओ डॉ.भूपिंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों को चिंतपूर्णी कॉलेज में और होम आइसोलेट किया जा रहा है। पॉजिटिव आए लोगों के पारिवारिक सदस्यों और कांटेक्ट हिस्ट्री में रहने वालों को होम क्वारेंटाइन कर उनके भी कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/1cb480cd-7f67-4cdd-a179-80659fae11c3.jpg?resize=372%2C512)