पठानकोट, 06 सितंबर – पठानकोट में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। पठानकोट में आज कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का नया रिकॉर्ड बनता दिखाई दे रहा है। आज पठानकोट में 89 कोरोना पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट सामने आई है। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि अमृतसर से 569 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिसमें से 89 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/09/1cb480cd-7f67-4cdd-a179-80659fae11c3.jpg?resize=372%2C512)