पठानकोट में सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट शनिवार को आये 81 लोग कोरोना पॉजिटिव, सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर पठानकोट में अब तक सबसे बड़ा कोरोना का विस्फोट हुआ है। एक ही दिन में 81 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। इनमें अमृतसर से आई 461 लोगों की रिपोर्ट में 54 पॉजिटीव आए हैं। जबकि बाकी 27 लोग रैपिट टेस्ट में पॉजिटीव पाए गए हैं। सिविल सर्जन डा. जुगल किशोर ने बताया कि जिले में कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 1189 हो गई है, जबकि 23 लोगों की ईलाज के दौरान मौत हो गई। 372 केस एक्टिव हैं और 794 लोगों को सरकार की डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत एकांतवास पूरा होने पर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/08/56d54fe5-c3df-43dc-9e28-eeba068a95e7-377x1024.jpg?resize=189%2C512)
![](https://i0.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/08/travel.jpg?resize=256%2C213)
![](https://i1.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/08/debe2203-60af-4192-94a3-9e5e4dbdb1d6.jpg?resize=256%2C221)
![](https://i2.wp.com/awaajevirsa.com/wp-content/uploads/2020/08/899a848c-66d6-48fd-97a6-d7440b5392a0.jpg?resize=455%2C1024)