भाजपा जिला एससी मोर्चा ने एसएसपी पठानकोट को मांगपत्र सौंपा है। इसमें एक पत्रिका में छपे लेख हवाला देकर पंजाब का माहौल खराब करने और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व भारत के संविधान का अपमान का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगिदर शील, पार्टी एससी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा रानी एससी मोर्चा प्रदेश के सचिव रामपाल विकी ने इससे आरएसएस की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है व पंजाब का भाईचारा बिगाड़ने का प्रयत्न किया है। लेख लिखने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोग पंजाब की अमन शांति का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं जिसकी की एससी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी पंजाब उन्हें इजाजत नहीं देगा।