लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा हेतु कार्य करना : ए.पी.एस बुमराह
लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 321-डी के वर्ष 2022-23 के नवनियुक्त रीजन चेयरमैन लायन ए.पी.एस बुमराह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
इस दौरान मुख्य रूप से जिला गवर्नर दविन्द्र पाल अरोड़ा तथा विशेष तौर पर वीडीजी-1 एस.पी सोंधी, पीडीजी सतीश महेन्द्रू, पीडीजी विनोद महाजन, पीडीजी एस.के पुंज, पीडीजी सुदीप गर्ग, फूड फॉर हंगर प्रोजैक्ट के जिला चेयरमैन गौरव राजन गुप्ता ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन रमन हांडा के नेतृत्व में रीजन सदस्यों की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गई | इस अवसर पर ए.पी.एस बुमराह व गौरव राजन गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा हेतु कार्य करना है तथा इस बार रीजन की टीम द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक प्रोजेक्ट किए जाएंगे |

आए अतिथियों ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए रमन हांडा की बाखूबी की सराहना की | इस अवसर पर रीजन सचिव समीर गुप्ता, कैशियर डा.मोहित महाजन, पीआरओ दीपक सलवान, चीफ एडवाइजर लायन अशोक गुप्ता, चीफ एडवाइजर एमजेएफ राजीव महाजन, उप रीजन चेयरमैन नीरज जतवानी, जोन चेयरमैन राजीव खोसला, रितेश महाजन, विनय विग, सुदर्शन वर्मा, रणवीर वालिया, डा.राकेश गुप्ता, सुरेश महाजन, संदीप महाजन, सौरव गुप्ता, संजीव गुप्ता, विजय पासी, एस.एस राणा, एच.पी अब्बी, मनोज लोहिया, मुनीष चौहान, पंकज अरोड़ा, अभिषेक डोगरा, एस.पी गुप्ता, डा.यश गुप्ता, मनु शर्मा, अरविंद बंटा, जी.एस राठौर, संजीव महाजन, डा.तरसेम, डा.एम.एल अत्री, विशाल गुप्ता, अतुल नैयर, गुलशन, राकेश आदि उपस्थित थे।

