बीजेपी की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की 28वीं मेयर बन गईं
चंडीगढ़ में पार्षदी के चुनाव के बाद अब बारी थी शहर के मेयर को चुनने की| जिसे भी शनिवार को चुन लिया गया| चंडीगढ़ को अब अपना नया मेयर मिल गया है| अब चंडीगढ़ के मेयर का ताज बीजेपी की सरबजीत कौर के सिर सजा है| वार्ड नंबर- 6 से पार्षद बीजेपी की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की 28वीं मेयर बन गईं हैं| बतादें कि, सरबजीत कौर के खिलाफ खड़ीं वार्ड नंबर- 22 से पार्षद आप की अंजू कत्याल मेयर पद का चुनाव हार गईं हैं| एक वोट से यह हार जीत हुई है|

चंडीगढ़ मेयर पद पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा की सरबजीत कौर को विजेता घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी का एक वोट इनवेलिट होने के चलते उसे रद कर दिया है। ऐसे में आप उम्मीदवार अंजू कत्याल एक वोट से हार गई हैं। दोनों उम्मीदवारों को 14-14 वोट पड़े थे, लेकिन आप का एक वोट इनवेलिड होने से उसे रद कर दिया गया। इसके बाद आप पार्षदों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी का एक वोट की पर्ची फट गई थी, जिसको लेकर भाजपा ने वोट रद करने की मांग की और सरबजीत कौर को एक वोट से विजेता घोषित किया गया। इसके बाद से दोनों दलों में जमकर हंगामा हो रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। वहीं दोनों दल के पार्षद खूब हंगामा कर रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सांसद किरण खेर के मतदान को लेकर आपत्ति जताई थी। आप पार्षदों का कहना है कि सांसद के पास मेयर चुनाव के लिए वोटिंग राइट्स नहीं है। इसके बाद पीठासीन अधिकारी महेश चंद्र सिद्धू ने कहा कि शहर की सांसद किरण खेर की वोटिंग राइट है इसकी लिखित अधिसूचना भी उन्हें उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद सबसे पहले सांसद किरण खेर ने ही मतदान किया।

