कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को ईडी ने यह कार्रवाई की है। सुखपाल सिंह खैरा इसी साल जून में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इससे पहले भी वह कांग्रेस में रह चुके हैं।
ईडी सुखपाल सिंह खैहरी से वर्ष 2015 के ड्रग स्मगलिंग मामले में पूछताछ कर रही थी। खैहरा से आज भी ईडी ने पूछताछ की और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले खैहरा के भुलत्थ स्थित आवास पर ईडी ने छापा मारा था। खैहरा को आज ईडी ने सेक्टर-9 स्थित दफ्तर में बुलाया था। लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें अरेस्ट कर दिया गया। खैहरा के पीए ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि