बुधवार को किसानों ने यहां सर्किट हाउस में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का घेराव कर डाला। इस बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
बुधवार को किसानों ने यहां सर्किट हाउस में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का घेराव कर डाला। इस बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
दोपहर बाद मौके पर कई किसान जत्थेबंदियां मौके पहुंच गई हैं। शाम चार बजे के बाद किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। किसान बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनके और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की जारी है। कुछ किसानों ने सर्किट हाउस की दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि चौकस पुलिस कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। मौके पर पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की जारी है।
जब कृषि सुधार कानून लागू ही नहीं हुए तो किसान आंदोलन क्यों? : अश्विनी शर्मा
इससे पहले किसानों के एक ग्रुप को पुलिस ने जालंधर कैंट के दीप नगर में ही आधे रास्ते में रोक लिया। वहीं, जालंधर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा ने सवाल उठाया कि कर रहे हैं?। माहौल न बिगड़े, इसके लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।
भाजपा के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि यहां बैठक करने की पार्टी की सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून लागू नहीं हुए हैं। कानूनों पर रोक लगी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि 5 मेंबरी कमेटी बनाकर सहमति बना लेते हैं। फिर किसान बातचीत क्यों नहीं कर रहे?। इसके बावजूद किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं? उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह क्यों किया जा रहा है।


