पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर , पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता अनिल जोशी अपने कई सहयोगियों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी से बर्खास्त पूर्व मंत्री अनिल जोशी आज अकाली दल में शामिल हो गए हैं। जोशी के साथ दसूहा से पूर्व भाजपा विधायक सुखजीत कौर शाही, लुधियाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कमल चेतली, भाजयुमो के पूर्व प्रधान मोहित गुप्ता समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा भाजपा नेता अकाली दल में शामिल हुए।
इनके अलावा लुधियाना में पूर्व डिप्टी मेयर रहे आरडी शर्मा ने भी भाजपा को सुखबीर सिंह बादल के समक्ष अकाली दल का दाम थामा। सुजानपुर से पांच बार प्रधान रहे राजकुमार गुप्ता, पूर्व काउंसलर और बटाला के प्रधान रहे सुरिंदर छिंदी, दसूहा से पूर्व भाजपा विधायक सुखजीत कौर शाही, लुधियाना के पूर्व काउंसलर मिंटू शर्मा भी अकाली दल में शामिल होने वालों में हैँ। सुमित शास्त्री, भाजपा प्रधान जगराओं विक्रम लक्की आदि भी अनिल जोशी के साथ शिअद में शामिल हो गए हैं।
भाजपा से बर्खास्त पूर्व मंत्री अनिल जोशी सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने आज अकाली दल का दामन थाम लिया। खास बात यह है कि यह सभी नेता हिंदू चेहरा हैं। अकाली दल हिंदुओं में अपनी पैठ मजबूत करना चाहता है।
भाजपा छोड़कर अकाली दल शामिल होने वाले ये सभी नेता हिंदू चेहरा हैं। इसे भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि एक तरफ जहां अकाली दल हिंदू वर्ग में अपनी पकड़ का मजबूत करना चाहता है, दूसरी तरफ हिंदू पार्टी कही जाने वाली भाजपा से हिंदू नेता छोड़ कर जा रहे हैं।


