ट्राईसिटी चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 930 नये मामले सामने आये हैं वहीं तीनों शहरों में आज 29 संक्रमितों की मौत भी हो गयी है। चंडीगढ़ में रविवार को 360 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से अधिकतर संक्रमित प्रभावित इलाकों से सामने आए हैं। वहीं आज 10 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों और होम आइसोलेशन में दाखिल 741 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
डाक्टरों की टीमों द्वारा विभिन्न इलाकों में जारी स्क्रीनिंग और टैस्टिंग में कुछ ऐसे मरीज थे जिनकी रिपोर्ट देर शाम तक नहीं आई थी। मृतक संक्रमितों में सेक्टर 15 निवासी 79 वर्षीय महिला, मौलीजागरां से 72 साल की महिला, सेक्टर 20 निवासी 62 साल की महिला, सेक्टर 38वेस्ट निवासी 53 साल के पुरुष, सेक्टर 25 निवासी 99 साल के पुरुष, बुड़ैल निवासी 37 साल की महिला, सेक्टर 50 निवासी 70 वर्षीय महिला, सेक्टर 35 निवासी 91 वर्षीय पुरुष, खुडडा लाहौरा निवासी 56 साल के पुरुष और सेक्टर 32 निवासी 83 साल के पुरुष की मौत हो गई।
चंडीगढ़ : 360 नये केस 10 लोगों की मौत हो गई
चंडीगढ़ में 10 लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक 702 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 360 नए कोरोना पाजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 213 पुरुष और 147 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 58,489 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3,641 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टे¨स्टग की गई। इस समय 4,874 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग 4,85,087 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टे¨स्टग कर चुका है। इनमें से 4,25,404 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,194 लोगों के कोरोना सैंपल तकनीकी खामियों से खारिज कर दिए गए। 741 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 52,913 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
पंचकूला : 116 नये केस, 3 रोगियों की गयी जान
पंचकूला :आज यहां कोरोना पॉजिटिव 116 नये केस सामने आये हैं जबकि 24 घंटे के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं आज पॉजिटिव केसों की संख्या 124 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिन कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है उनमें सेक्टर 21 की 76 वर्षीय, बतौड़ की 45 वर्षीय और बरवाला की 65 वर्षीय महिला शामिल है। अब जिला में सक्रिय केसों की संख्या 1686 है। शनिवार को 1795 लोगों के सैंपल लिये गये। रिकवरी रेट 94़ 13 और पॉजिटिविटी रेट 6़ 90 प्रतिशत है।
मोहाली : 454 नये मामले, 16 मरीज हारे जिंदगी की जंग
मोहाली :जिले में रविवार को कोविड -19 के 454 पॉजिटिव नए मामले सामने आए जबकि 995 मरीजों ने कोविड को मात दी वहीं रविवार को ही कोविड के 16 मरीजों की मौत हुई। हैल्थ विभाग की टीम ने बताया कि जिले में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 64621 पहुंच गया है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव आए मामलों में मोहाली शहरी व इसके आस-पास के इलाके में 138 केस, ढकोली से 76 केस, खरड़ से 101 केस, डेराबस्सी से 45 केस, बुथगढ़ से 29 केस, कुराली से 13 केस, घडुआं से 23 केस, लालड़ू से 22 केस, बनूड़ से 7 केस शामिल हैं। जिले में अब 5663 मामले एक्टिव हैं।
रविवार को 2,899 लोगों ने टीकाकरण कराया
चंडीगढ़। शहर में रविवार को 14 वैक्सीनेशन सेंटर पर 2,899 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 18 से 44 साल के 2,515 लोगों ने टीकाकरण कराया। जबकि किसी भी हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण नहीं हुआ। 45 से 60 साल की उम्र के 295 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और एक शख्स ने दूसरी डोज लगवाई। जबकि 60 साल से अधिक उम्र के 85 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। अब तक 3,15,027 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। 24,133 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,299 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 22,297 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,078 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल की उम्र के 18,413 लोग वैक्सीन की पहली डोज और सात लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 1,01,630 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 13,100 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 73,940 पहली डोज और 33,130 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

