भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा का किया आभार व्यक्त
पठानकोट के गुनिन्द्र निश्चल को पंजाब स्टेट भाजपा मेडिकल सैल का सचिव नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा की गई। गौरतलब है कि गुुनिन्द्र निश्चल पिछले 25 वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हुए तथा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ भी है। वह भाजपा पार्टी की गतिविधियों एवं संघ में अपनी सक्रीय भूमिकाएं सफलतापूर्वक निभा चुके है।
वह 6 वर्ष तक ड्रग एडवाइजरी एवं 8 वर्ष तक टैलीफोन एडवाइजरी विनोद खन्ना के कार्यकाल के दौरान रह चुके है। यही नही वह अपने कार्यकाल के दौरान सकारात्मक तरीके से लोगों की संबंधित समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहे है। उनकी पार्टी के प्रति लगन को देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा की ओर से उन्हें भाजपा मेडिकल सैल का सचिव नियुक्त किया गया है ताकि वह आगे भी पार्टी की नीतियों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचा सके।
पंजाब मेडिकल एसोसिएशन (पीएमआरए) के अध्यक्ष रह चुके गुनिन्द्र निश्चल ने भाजपा मेडिकल सैल में बतौर सचिव अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं जिलाध्यक्ष विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही लोक हित में कार्य किए है तथा पंजाब को भी विकास की राह पर लेकर जाने हेतु पार्टी द्वारा कार्य किए जाएंगे।


