संभव चैरीटेबल सोसाइटी पठानकोट की ओर से अध्यक्ष आकांक्षा महाजन एवं सचिव अंकित महाजन की अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित सम्मान कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य रूप से हंसिनी एनजीओ पठानकोट अध्यक्ष समाज सेविका मैडम कुसुम खजूरिया को उनकी समाज में बेहतर सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र एवं पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव अंकित महाजन ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक वैश्विक दिवस है जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिन है जो पूरे इतिहास और दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है और आमतौर पर सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि और संस्कृतियों की महिलाओं के लिए एक दिन है जो लिंग समानता के लिए लड़ने के लिए एक साथ आते हैं।
कुसुम खजूरिया ने संस्था के पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया।