पीठ परिषद्, आनंदवाहिनी, आदित्यवाहिनी खानपुर- मनवाल की ओर से बड़ोई के वृद्धाश्रम में मकर संक्रांति को समर्पित कार्यक्रम करवाया गया। आदित्यवाहिनी प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में करवाए गए इस कार्यक्रम में संकीर्तण और गोष्टि का आयोजन किया गया। वहीं, सेवा प्रकल्प के तौर पर वृद्धाश्रम में कंबल, ऊनी वस्त्र, राशन, फल, सब्जियां व अन्य खाद्य सामग्री भी भेंट की गई। आश्रम चेयरमैन विपिन महाजन कार्यक्रम में विशेषातिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
इस दौरान सनातन धर्म रक्षा समिति के अध्यक्ष पंडित रमेश शास्त्री ने मकर संक्रांति के धार्मिक महत्व पर विचार प्रकट किए। संगोष्टि में संबोधित करते आनंदवाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। बताया कि आज के दिन सूर्य देव उत्तरायण में प्रविष्ट करते हैं और आज के ही दिन शरद ऋतु परिवर्तन आरंभ होता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर ही गंगा सागर तीर्थ में स्नान का विशेष महत्व है। इसी दिन भगवती गंगा सागर में समा जाती है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रमेश शर्मा ने किया।
इस मौके पर मास्टर रत्न चंद, प्रभदीप शर्मा, पवन, सूबेदार रामदास, निर्मल, मीरा, सत्या, सुधा, कल्पना, तानिया, रीटा, दीपक व्यास, राघव व्यास, सोनिया, दीक्षा, कमला शर्मा, रामपाल शर्मा, प्रोमिला शर्मा, प्रवेश सैनी, नीना शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।