व्यापार मंडल मामून की एक विशेष बैठक का आयोजन सिऊंटी, डिफेंस रोड मार्केट में व्यापार मंडल मामून चेयरमैन सरदार दलबीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें व्यापार मंडल मामून अध्यक्ष संजीव महाजन मुख्य रूप से तथा सेक्टरी घनश्याम शर्मा, महासचिव केशव अग्रवाल तथा पीआरओ मनजीत गिल विशेष रूप से पहुंचे!
स्थानीय व्यापारियों द्वारा व्यापार मंडल मामून के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया ! बैठक में सेक्टरी घनश्याम शर्मा ने स्थानीय व्यापारियों को व्यापार मंडल के बारे में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात संजीव महाजन ने बताया कि व्यापार मंडल मामून एक व्यापारिक संगठन है और यह संगठन सभी व्यापारियों की दिक्कत तथा परेशानियों में हरदम उनके साथ खड़ा रहता है और तथा उनके सुख दुख में हमेशा साथ निभाता है और संगठित होकर व्यापारिक गतिविधियों के इलावा समाज सेवा के कार्यों में भी आगे रहता है!
इस अवसर पर सभी स्थानीय व्यापारियों ने प्रशांत शर्मा को सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष तथा इंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष चुना ! व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चुने गए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा व्यापार मंडल द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को तन मन धन से निर्वहन करने का वचन दिया!
इस अवसर पर श्याम, गुरुदेव, बलदेव, करतार सिंह, रणधीर सिंह, सुनील पठानिया, सुरेश, मोहनलाल, रमन पठानिया, रोमी, शहजाद खान सन्नी, रिंकू, चमनलाल, दलबीर सिंह, प्रवीण कुमार, साहिल पठानिया आदि उपस्थित थे।