सत्य किरण संस्था की ओर से अध्यक्ष किरण कपूर की अध्यक्षता में राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष किरण कपूर ने कहा कि नववर्ष की शुरुआत एक अच्छे संदेश के साथ करते हुए जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे महान कार्य है तथा इस कार्य में हर किसी को अपना योगदान देना चाहिए तथा संस्था भी इन सामाजिक कार्यों हेतु हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि इस नए वर्ष में संस्था द्वारा नए प्रोजेक्ट आयोजित किए जाएंगे ताकि और भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर सतीश महाजन, रजनी महाजन, कांता खोसला, जसप्रीत कौर आदि उपस्थित थे