वार्ड नंबर-31 सुंदरनगर के अधीन पड़ते पूर्णनगर की संक्री गलियों के कारण आवाजाही एवं अन्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत दिलवाने के लिए पूर्व पार्षद विक्रम महाजन की देखरेख में ढांगू रोड स्थित छोटी पुली से एक नए रास्ते का निर्माण करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद विक्रम महाजन ने बताया कि वार्ड के अधीन पड़ते पूर्न नगर की काफी संक्री गलियों के कारण वहां अन्य वाहन तो दूर एक रिक्शा भी नहीं जा सकता था, जिसके कारण लोगों के घरों तक सामान ना पहुंचने और अन्य कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा था,
इस समस्या संबंधी वार्ड के लोगों की ओर से उन्हें अवगत करवाए जाने पर उनके द्वारा विधायक अमित विज के समक्ष इस समस्या को रखा गया। जिनके द्वारा फंड जारी करवाए जाने के बाद इस नई गली का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे अब रिक्शा, रेहडी से लेकर अन्य चारपहिया वाहन तक अब लोगों के घरों के आगे तक जा सकते हैं और लोगों को घर के बाहर रोजमर्रा की सुविधाएं मिल सकती हैं।
पूर्व पार्षद विक्रम महाजन ने आगे कहा कि वह वार्ड के लोगों की सेवा हेतु हर समय तत्पर हैं और वार्ड की कई वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान एवं निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों द्वारा उन्हें हौंसला दिए जाने पर यह काम वह संभव कर पाए हैं और इन कार्यों के लिए फंड जारी करवाने के लिए वह विधायक अमित विज का भी आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर राजकुमार, सूरज सिंह, पप्पू सिंह, अभी शर्मा, शुभी, सुमित कुमार, जनक राज, गगन सिंह आदि उपस्थित थे।