स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज पठानकोट में 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया की विभिन्न माध्यमों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 37 लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के चलते पठानकोट में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 138 हो गई है। उन्होंने जानकारी दी कि 502 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। आज कोरोनावायरस से रिकवर होने के चलते 31 लोगों को डिस्चार्ज करके उनके घरों को भेज दिया गया है तथा विभिन्न आइसोलेशन केंद्रों में 255 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि आज तक पठानकोट में 5196 लोग करोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 4803 लोग करोना मुक्त होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
Breaking News:जिला पठानकोट में 37 कोरोना संक्रमित मरीज आये सामने,31हुए ठीक,एक की हुई मौत
BySANHEEV GHAI
Dec 4, 2020