Bihar Election 2020 Exit Polls: बिहार की जनता ने अपनी नई सरकार चुनने के लिए वोट दे दिया है और तय कर दिया है कि अगले 5 साल राज्य की गद्दी किसके हाथ रहेगी.
बिहार में तीसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। अभी तक 7 चैनलों के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें से 3 में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं जबकि बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा।
1. रिपब्लिक-जन की बातः महागठबंधन को बढ़त के आसार
NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
2. टुडेज चाणक्यः महागठबंधन की एकतरफा जीत का अनुमान
NDA को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।
3. ETG बिहारः महागठबंधन को बढ़त
NDA को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।
4. एक्सिस माय इंडिया-आज तकः महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान
NDA को 69 से 91, महागठबंधन को 139 से 161, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।
5. C वोटर-एबीपीः त्रिशंकु विधानसभा के आसार
NDA को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।
6. न्यूज X-DV रिसर्चः महागठबंधन और एनडीए में टक्कर
NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।
7. C वोटर-टाइम्स नाउः त्रिशंकु विधानसभा के आसार
NDA को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।
8. टीवी-9 भारतवर्षः NDA-महागठबंधन में कड़ी टक्कर
NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री के लिए कौन पसंद
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडियाः सीएम के लिए तेजस्वी यादव 44% लोगों की पसंद है। 33% लोगों ने नीतीश कुमार को अपनी पसंद बताया है। वहीं, चिराग पासवान के नाम पर सिर्फ 7% लोगों ने ही अपनी सहमति जताई है।